संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र की भैरोपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मृत्यु हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले गए जहां पर डॉक्टर ने हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मायके पक्ष के लोग अपने घर नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर ले गए। जहां पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर कलवारी व नगर थाने की फोर्स मौजूदगी में काफी समझाने के बाद सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शव को दफन करने के लिए स्वजन राजी हो गए है।

इस सम्बंध में भानुप्रताप सिंह ने बताया स्वजन काफी समझाने के बाद शव को दफन करने के लिए राजी हो गए हैं। घटना में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

Previous articleजाने किन-किन जिलों में बारिश की वजह से है छुट्टी।
Next articleगोरखपुर SSP ने 2 थानेदारों का किया ट्रांसफर:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here