नवनिर्मित मकान गिराने का आरोप
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के ग्राम भिटहा में पट्टे की भूमि पर नवनिर्मित मकान को कुछ लोगों ने गिरा दिया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। भिटहा निवासी उमेश चंद्र चौरसिया पुत्र लालचन्द ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके भाई बबलू चौरसिया के नाम आवासीय पट्टा आवंटित था, जिसके सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं। उमेश चंद्र का कहना कि आवासीय पट्टे की भूमि पर वह कुछ निर्माण करा रहा है। आरोप है कि रविवार की रात एक बजे गांव निवासी कुछ लोग आए और घर को गिराने लगे। आरोप है कि उमेश चंद्र ने जब विरोध किया तो उसे गाली और जान से मारने की धमकी देने लगे। उमेश ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।















