जिसका ई केवाईसी होगा उसे ही मिलेगा राशन।

जिसका ई केवाईसी होगा उसे ही मिलेगा राशन।

गोरखपुर। अब जिस राशन कार्ड धारक की ई केवाईसी हो जाएगी उसे ही राशन मिलेगा। राशन कार्ड के पात्र लाभार्थियों को ही राशन देने के लिए प्रदेश स्तर पर ई केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। ई केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून है।

जिले में 7,93,429 राशनकार्ड धारक हैं, जिनके पारिवारिक सदस्यों की संख्या 33,46,529 है। फिलहाल 33,46,529 लाभार्थियों में राशन वितरण किया जा रहा है। राशन कार्डधारकों की ई केवाईसी का कार्य उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से निःशुल्क किया जा रहा है।

ई केवाईसी के लिए लाभार्थी का बॉयो मेट्रिक अथेंटिकेशन किया।

राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित जाएगा, जिसमें अंगूठा लगाना अनिवार्य है। ईकेवाईसी में मोबाइल नंबर सहित अन्य सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं।

ईकेवाईसी निःशुल्क किया जा रहा है। वन नेशन वन कार्ड के अंतर्गत सुविधा दी जा रही है कि गोरखपुर के लोग यदि दूसरे राज्य में रहते हैं तो वहां पर ईकेवाईसी कराएंगे तो उन्हें राशन प्राप्त हो जाएगा। डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राशन कार्ड के सभी लाभार्थियों का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। कोटे की दुकानों पर यह सुविधा निःशुल्क है।

Previous articleएसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने तीन थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। सहजनवां एसओ मदन मोहन मिश्रा को पिपराईच व हरपुर बुदहट के थानेदार विशाल उपाध्याय को सहजनवां का नया थानेदार बनाया है।
Next articleआतंकी हमले में घायलो में चार श्रद्धालु गोरखपुर के घायलों को विधायक ग्रामीण अधिकारियों संग पहुंचाई सहायता राशि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here