मतगणना : घर से निकलें तो पहले जान लें रूट विश्वविद्यालय रोड पर पुलिस ने कल के लिए जारी किया डायवर्जन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को विश्वविद्यालय परिसर में होनी है। इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है।
जैसा कि मतगणना के दौरान परिसर के अंदर और बाहर नेताओं की भीड़ जुटी रहेगी। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के अंदर और बाहर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रत्याशियों, मतगणना एजेंट और कर्मचारियों के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
मतगणना में लगे सभी कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी और अन्य के वाहन विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो से परिसर में प्रवेश करेंगे।
■ सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/पत्रकारों के वाहन गेट नंबर-2 से परिसर में आएंगे।
■ मतगणना कर्मचारी/पुलिसकर्मी/ मीडियाकर्मी के अलावा सभी वाहन फुटबाल स्टेडियम ग्राउंड में खड़े होंगे।
■ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन विश्वविद्यालय मुख्य गेट से प्रवेश करके हैलीपैड ग्राउंड में पार्क होंगे।
■ पुराना आरटीओ तिराहा से छात्रसंघ भवन चौराहा तक नो-व्हीकल जोन।
■ मतगणना एजेंटों के वाहन नेपाल
यहां खड़े होंगे वाहन
क्लब/पुराना आरटीओ के पास पार्क होंगे।
■ प्रत्याशियों के एक वाहन को पंत पार्क के पास खड़ा कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय मुख्य गेट के सामने से आयकर भवन तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
छात्रसंघ भवन चौराहा होकर रोडवेज तक जाने वाली बसें मोहद्दीपुर चौराहा होकर रोडवेज बस डिपो जाएंगी।
■ रोडवेज से छात्रसंघ भवन की ओर जाने वाले वाहन मोहद्दीपुर होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।
■ मोहद्दीपुर चौराहा से विश्वविद्यालय चौराहा तक आने वाले छोटे वाहन पांडेय पेट्रोल पंप से मुड़कर रेलवे स्टेशन होते हुए जाएंगे।















