नगर निगम के मॉडल बूथ का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

नगर निगम के मॉडल बूथ का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। नगर निगम द्वारा बनाए गए आदर्श बूथों का नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने किया निरीक्षण बूथों पर किए गए मूलभूत सुविधाओं को दिखा। 7 वें और अंतिम चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और चंडीगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए नगर निगम एक खास पहल किया है इसके जरिए नगर निगम शहर विधानसभा क्षेत्र में 10 आदर्श मतदान बूथ बनाया, जहां मतदान करने आए मतदाताओं को सुविधा दी जा रही यहां पर कर्मचारी व्हीलचेयर लेकर और अन्य प्रकार की सहायता के लिए मौजूद है 10 आदर्श बूथ के अलावा 1 दिव्यांग बूथ और महिलाओं के लिए 2 पिंक बूथ भी बनाए गए है नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल शहर में बनाए गए मॉडल बूथों का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं हर मॉडल बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया गया है अधिकारियों को निर्देश भी दिया है की बूथ पर सारी सुविधाएं मौजूद रहें ताकि मतदाताओं को किसी तरह की समस्या न होने पाए।

Previous articleइन्डिया गठबन्धन की लोकसभा क्षेत्र 64 गोरखपुर, सपा की प्रत्याशी श्रीमती काजल निषाद उनके पति संजय निषाद के साथ गोपलापुर शिव मन्दिर पर मतदान किया
Next articleगोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर सेंट्रर ड्यूज डिग्री कॉलेज पर पत्नी के साथ किए मतदान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here