डीएम ने अस्थायी गौ संरक्षण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

डीएम ने अस्थायी गौ संरक्षण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विकास खण्ड डलमऊ के अस्थायी गौ संरक्षण केन्द्र पूरे रेवती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंशों के खान-पान, चारे की व्यवस्था, पानी की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से विस्तृत जानकारी ली और गोवंशों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु और हीट वेव से गोवंशों को बचाने के लिए सभी गौशालाओं में पर्दे, छायादार वृक्ष और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। गोवंशों को बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि गोवंशों के खान-पान, चारे और पानी में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। कस्बों में निराश्रित गोवंश मिलने पर उन्हें तुरंत गौशालाओं में पहुंचाकर संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने निरीक्षण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोवंशों की बेहतरी और संरक्षण के लिए सभी विभाग निरंतर सक्रिय रहें और कोई कमी न रहने दें।

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुलदीप द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleबदलते मौसम ने बढ़ाई परेशानी: सर्दी, बुखार, जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीजों में तेज उछाल
Next articleडीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सुनी जनता की फरियादें: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें, 04 का मौके पर निस्तारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here