सूर्या सीनियर सेकेंड्री में दीपावली रंगोली प्रतियोगिता: नौनिहालों ने बिखेरा रंग, दिखाई सांस्कृतिक झलक

सूर्या सीनियर सेकेंड्री में दीपावली रंगोली प्रतियोगिता: नौनिहालों ने बिखेरा रंग, दिखाई सांस्कृतिक झलक

संतकबीरनगर। दीपावली पर्व के मद्देनजर शनिवार संतकबीरनगर जिले के सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में “रंगोली, दिया एवं कैंडल” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कक्षा 1 से 8 तक के चार हाउस रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान नौनिहालों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कक्षा 5 से 8 के छात्रों ने रंगोली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को उजागर किया, जबकि कक्षा 4 से 6 ने दिया प्रतियोगिता में सामाजिक बुराइयों और कक्षा 7-8 ने कैंडल प्रतियोगिता में पर्यावरण व नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। विजयदशमी के पौराणिक जश्न को जीवंत करने के लिए भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई, जिसके दौरान मंगल आरती और जयघोष से कैंपस गूंज उठा।

एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने झांकी और रंगोली का जायजा लिया। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा, “दीपावली ज्ञान की लौ प्रज्वलित करने का पर्व है। यह हमें सौहार्द और ध्यान का संदेश देता है।” सविता चतुर्वेदी ने इसे प्रेम-प्रकाश का पर्व बताते हुए खुशहाली का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शिक्षक नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, सोनाली सहित अशोक चौबे, बलराम उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, राकेश चौधरी, अष्टभुजा त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी मौजूद रहे।

Previous articleत्योहारों पर सुरक्षा कवच: डीआईजी की पैदल गश्त, पुलिस अलर्ट
Next articleजय चौबे के कैंप कार्यालय पर हुजूम: ‘जय की ही होगी जयजयकार’ के नारों से गूंजा दीपोत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here