अष्टमी पर समय माता मंदिर पहुंचे सूर्या ग्रुप निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, दान व वितरण से बढ़ाया उत्साह

अष्टमी पर समय माता मंदिर पहुंचे सूर्या ग्रुप निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, दान व वितरण से बढ़ाया उत्साह

संतकबीरनगर. शारदीय नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर जिले के चर्चित समाजसेवी एवं सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के मालिक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी पत्नी सविता चतुर्वेदी के साथ खलीलाबाद के ऐतिहासिक समय माता मंदिर पहुंचे। सहपरिवार दर्शन-पूजन करते हुए उन्होंने माता समय से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्त माता का दर्शन कर रहे थे।

पूजन-अर्चना के बाद डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सैकड़ों यजमानों और गरीबों में वस्त्र, नगदी, फल तथा मिष्ठान वितरित किए, जिससे पर्व का उत्साह दोगुना हो गया। मंदिर के विकास के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने ट्रस्ट को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। मंदिर के पुजारी ने डॉ. उदय प्रताप एवं सविता चतुर्वेदी को नारियल व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन हैं और जिले में अपनी सामाजिक सक्रियता के लिए प्रसिद्ध हैं। यह दान-वितरण अष्टमी के पावन अवसर को और स्मरणीय बनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, प्रवीण उपाध्याय, राकेश यादव, पिंटू भारती, शंकर यादव, लल्लन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समय माता मंदिर नवरात्रि में लाखों भक्तों का केंद्र बना हुआ है।

Previous articleएसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी में डांडिया उत्सव की धूम, बच्चों और परिजनों ने बिखेरा जलवा
Next articleदुर्गा मूर्ति विसर्जन: गोरखपुर में रोशनी से जगमगाएंगे रास्ते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here