नगर आयुक्त ने सूरजकुंड कल्याण मंडपम का लिया जायजा, पेंटिंग और तेजी के निर्देश

 नगर आयुक्त ने सूरजकुंड कल्याण मंडपम का लिया जायजा, पेंटिंग और तेजी के निर्देश

गोरखपुर, 

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सूरजकुंड में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता मौजूद रहे। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने, खिड़की-दरवाजे, वायरिंग और प्लंबिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त ने भवन के अंदर आकर्षक पेंटिंग्स बनवाने के लिए चित्रकारों को निर्देशित किया। जहां टाइल्स नहीं लगे, वहां रात में भी कार्य कर टाइल्स लगवाने का आदेश ठेकेदार को दिया गया। किचन, स्टोर रूम और सुइट रूम का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

बाउंड्री वॉल के चारों ओर पेड़ लगाने, जल निकासी के लिए नालियां बनाने और पार्किंग क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कल्याण मंडपम को जल्द से जल्द जनता के लिए तैयार किया जा सके।

Previous articleउत्तर प्रदेश IAS-PCS तबादले: नई जिम्मेदारियां, बड़े बदलाव।
Next articleगोरखपुर में नालों की सफाई युद्धस्तर पर, महापौर-नगर आयुक्त ने लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here