पहलगाम नरसंहार: गोरखपुर के बंगाली समाज ने दी श्रद्धांजलि, मांगी कठोर कार्रवाई

पहलगाम नरसंहार: गोरखपुर के बंगाली समाज ने दी श्रद्धांजलि, मांगी कठोर कार्रवाई

गोरखपुर, 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर नरसंहार से आहत गोरखपुर का बंगाली समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरा। भारत सेवाश्रम संघ, दाउदपुर में आयोजित शोक सभा में समाज ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की।  

सभा की अध्यक्षता स्वामी निःश्रेयसानन्द जी ने की, जिन्होंने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा,

“यह हमला सिर्फ निर्दोषों पर नहीं, बल्कि हमारी एकता और मानवता पर प्रहार है। दोषियों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने।”  

सभा में डॉ. प्रोशांतों चटर्जी, पार्थ चटर्जी, आनंद मुखर्जी, सुभाष दत्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। मौन प्रार्थना के साथ समाज ने एकता का संकल्प दोहराया। स्वामी जी ने अंत में कहा,

“भारत सेवाश्रम संघ मानवता और राष्ट्रभक्ति के पथ पर अडिग रहेगा।”  

कार्यक्रम “जय माता दी” के उद्घोष और सामूहिक प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ।

Previous articleममता की अनमोल पहल: नवजातों को दूधदान की सौगात।
Next articleसंतकबीरनगर में नए डीएम आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार, विकास को गति देने का वादा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here