यूपी में तबादला एक्सप्रेस: 33 IAS बदले, विशाल सिंह नए सूचना निदेशक।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस व्यापक reshuffle में 11 जिलाधिकारियों (DM) और वाराणसी के मंडलायुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे चर्चित तबादला सूचना निदेशक शिशिर का रहा, जिन्हें हटाकर विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही, वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रमुख तबादले और नियुक्तियाँ
इस तबादला सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। विशाल सिंह, जो पहले भदोही के जिलाधिकारी थे, अब विशेष सचिव (संस्कृति) और निदेशक (सूचना एवं संस्कृति) की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। शिशिर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग में विशेष सचिव और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
वाराणसी में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया, जबकि डीएम एस. राजलिंगम को वाराणसी का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया। यह दूसरा अवसर है जब वाराणसी के डीएम को मंडलायुक्त बनाया गया है। सत्येंद्र कुमार, जो मुख्यमंत्री के विशेष सचिव थे, अब वाराणसी के नए डीएम होंगे।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले 
हापुड़: प्रेरणा शर्मा (डीएम) को निदेशक सूडा बनाया गया, जबकि अभिषेक पांडे (उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण) नए डीएम होंगे।
आजमगढ़: नवनीत सिंह चहल (डीएम) को विशेष सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय), रविंद्र कुमार (डीएम बरेली) को डीएम आजमगढ़ बनाया गया।
बरेली: अविनाश सिंह (डीएम अंबेडकरनगर) को नया डीएम नियुक्त किया गया।
अंबेडकरनगर: अनुपम शुक्ला (विशेष सचिव, ऊर्जा) को डीएम बनाया गया।
गाजीपुर: आर्यका अखौरी (डीएम) को विशेष सचिव (चिकित्सा, स्वास्थ्य), अविनाश कुमार (डीएम झांसी) को नया डीएम।
झांसी: मृदुल चौधरी (डीएम महोबा) को डीएम, गजल भारद्वाज (सचिव, कर्मकार कल्याण बोर्ड) को डीएम महोबा।
कुशीनगर: महेंद्र सिंह तंवर (डीएम संत कबीरनगर) को डीएम, आलोक कुमार (विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा) को डीएम संत कबीरनगर।
भदोही: शैलेश कुमार (उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण) को नया डीएम।
लखनऊ: इंद्रजीत सिंह (नगर आयुक्त) को विशेष सचिव (ऊर्जा), गौरव कुमार (सीडीओ, प्रयागराज) को नया नगर आयुक्त।
उच्च स्तरीय नियुक्तियाँ
एल. वेंकटेश्वरलू से परिवहन विभाग का प्रभार हटाकर समाज कल्याण और सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव (स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन) के साथ परिवहन और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
जगदीश (प्रबंध निदेशक, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन) को सचिव (गृह) बनाया गया।















