आग से सात झोपड़ी और बाइक जली
-कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चगेरा-मंगेरा में शनिवार की शाम हुई घटना
————————————————————–
संत कबीर नगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा में शनिवार की शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग से सात झोपड़ी जल गई। इसके साथा ही बाइक और घरेलू सामान भी जल गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना से पीड़ित परिवार के लोग काफी परेशान रहे।
चंगेरा-मंगेरा के ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से राम मिलन की झोपड़ी में आग लग गई। आग फैलती हुई आस-पास की अन्य झोपड़ियों को जला दिया। आग की घटना में राममिलन, कृष्णावती, राजेश, बीरबल, रंजीत, मनोज, भानमती की झोपड़ी जल गई। इसके अलावा बाइक, साइकिल, चारपाई, गैस चूल्हा भी जल गया। गैस सिंलिडर को जलते देख सभी लोग हिम्मत नहीं जुटा पाए। गनीमत रही कि गैस सिलिंडर फटा नहीं। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन तब तक पीड़ितों की गृहस्थी जल कर नष्ट हो गई। अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि अलाव से आग लगने की चर्चा लोग कर रहे थे, लेकिन पीड़ित परिजन अज्ञात कारण ही बताए। फायर कर्मियों ने काफी कम समय में ही आग पर काबू पा लिया।















