फेक आईडी से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले पर केस।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में संचालित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल के नाम से फेक इंस्ट्राग्राम आईडी बना कर कोई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहा है। आरोप है कि स्कूल के फोटो एवं वीडियो के साथ आरोपी छेड़छाड़ कर रहा है। डीप फेक एआई का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहा है।
आरोपी के जरिए स्कूल के साथ-साथ वहां के स्टॉफ की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया। साइबर थाने के एसओ आलोक सोनी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले के आरोपी को चिन्हित कर पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद ही ऐसा कृत्य करने की आरोपी की मंशा का पता चलेगा।















