प्रयागराज नेत्र कुंभ इंस्टॉल का हुआ उद्घाटन।
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में सक्षम गोरख प्रांत प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित होने वाले नेत्र कुंभ का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। स्टॉल का उद्घाटन गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे तथा बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकुमार जायसवाल ने किया।
गोरखपुर महोत्सव में महाकुंभ तथा नेत्र कुंभ प्रयागराज 2025 की छवि को दर्शाया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य आम जनमानस को महाकुंभ के महत्व से अवगत कराना है। गुरु गोरखनाथ प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही ने कहा कि महाकुंभ में जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वह अपने नेत्र का जांच अवश्य करा ले। नेत्र परीक्षण और दवा बिल्कुल मुफ्त है। मरीजो और उनके परिजनों के लिए भोजन और जलपान की वृहद व्यवस्था है। जो विश्व विख्यात संगठन इस्कॉन के सजन से किया गया है। उन्होंने कहा कि नेट परीक्षण के बाद अगर आवश्यकता पड़ेगी तो प्रत्येक व्यक्ति के कृष्ण जनपद में निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। पूरे भारतवर्ष में 250 से ज्यादा हॉस्पिटलों में नेत्र कुंभ में नेत्र जांच करने के बाद आप संस्था की आवश्यकता पड़ती है जिससे निशुल्क किया जाएगा। गोरखपुर डॉक्टर शिव शंकर शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, संगम आई हॉस्पिटल, साई नेत्रालय, श्री राम जानकी हॉस्पिटल, राज आई हॉस्पिटल, शंकर नेत्र चिकित्सालय सहित मेडिकल कॉलेज तथा जिला चिकित्सालय गोरखपुर के नेत्र विभाग की टीम वहां से आए सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन करने के लिए तैयार है। प्रयागराज का यह महाकुंभ 144 साल बाद लगता है हमारे जीवन में या अवसर मिला हम बहुत भाग्यशाली हैं और इस अवसर का लाभ हमें जरूर लेना चाहिए। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के प्रांत सचिव रमाकांत, महानगर अध्यक्ष डॉ मुकेश शुक्ला, परमात्मा धर, द्विवेदी, सीआरसी के निदेशक डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद यादव , स्पर्श बालक विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल तथा सक्षम अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।















