आईजीआरएस जनसुनवाई निस्तारण में गोरखपुर पुलिस प्राप्त किया पहला स्थान।

आईजीआरएस जनसुनवाई निस्तारण में गोरखपुर पुलिस प्राप्त किया पहला स्थान।

गोरखपुर। आईजीआरएस की शिकायतों की जनसुनवाई में गोरखपुर पुलिस ने यूपी में पहला स्थान हासिल किया है। एसएसपी गोरखपुर ने अपनी टीम को इसके लिए बधाई दी है और निरंतर अच्छा प्रयास कर यह मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए जनसुनवाई नोडल अधिकारी एसपी यातायात गोरखपुर के पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर अक्टूबर में प्राप्त जनमानस की शिकायतों को तय समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए गोरखपुर पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
समय-समय पर अधिकारियों की ओर से समीक्षा कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया। साथ ही आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एसएसपी ने प्रोत्साहित किया जिससे आगे भी इसी तरह अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करें।

Previous articleचकबंदी समिति का हुआ गठन चकबंदी अधिकारियों का रहा अहम योगदान, अध्यक्ष विजय कुमार, सदस्य त्रिवेणी ,जमुना उर्फ विश्वनाथ, श्रीमती माधुरी, अच्छेलाल, साबिर सर्वसम्मति से निर्वाचित
Next articleकपड़ा व्यापारी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here