गोरखपुर के बदमाशों पर गहराया पुलिस का शक।
– सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
– बैंक से ही रेकी करके वारदात को अंजाम देने के मिल रहे संकेत
– ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बदमाश छीन ले गए नकदी और लैपटॉप
—————————————————-
संतकबीरनगर। गोरखपुर
दो दिन पूर्व धनघटा क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई छिनैती की घटना में सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिला है। बदमाशों के जरिए बैंक से ही रेकी करके वारदात को अंजाम दिए जाने के संकेत पुलिस को मिल रहा है। पुलिस का शक गोरखपुर के बदमाशों पर गहरा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में बदमाश होगे।
धनघटा क्षेत्र के खांजो गांव निवासी भोला पुत्र रामसहाई गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढेबरा में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते है। बुधवार को वह महादेवा बाजार स्थित एसबीआई बैंक से 20 हजार रुपये निकाले थे। उसके बाद फिर ग्राहक सेवा केंद्र पर गए। शाम को ग्राहक सेवा केंद्र बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में धनघटा क्षेत्र के बड़गों- बंसवारी गांव से आगे और राय ढाबा से पहले पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से बाइक से मुंह पर गमछा बाधे आए तीन बदमाशों ने झपट्टा माकर उनका बैग छीन कर सिकरीगंज की तरफ भाग गए थे। बैग में 20 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन,आधार कार्ड,एटीएम कार्ड,पैन कार्ड ,ड्राईविंग लाइसेंस और चेक बुक रखा था। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज कर जांच शुरु किया। एसपी ने प्रकरण के पर्दाफाश के लिए एसओजी टीम,सर्विलांस को भी लगाया है। सूत्रों की माने तो पुलिस टीम ने गोरखपुर जिले के जिस बैंक से पीड़ित ने रकम निकाली थी,वहां का भी सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसके अलावा जिस रास्ते से बदमाश सिकरीगंज की तरफ भागे थे,वहां से जगह- जगह कैमरे की जांच पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। गोरखपुर जिले के बदमाशों पर ही पुलिस का शक गहराया है। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर सकती है। ज
————————————————
धनघटा क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई छिनैती की घटना की जांच में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग मिला है। उम्मीद है कि पुलिस बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश करेगी।
— सत्यजीत गुप्ता ,
एसपी















