वाहन क्षतिपूर्ति को लेकर किन्नरो ने किया हंगामा।
गोरखपुर। सहजनवां।
सहजनवा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी एक युवक अपने बाइक से जा रह था। इसी दौरान अचानक एक ट्रक ने पीछे से एक वैन में ठोकर मार दिया। जिसमे एक और कार आकर भीड़ गया। इसी दौरान दो लोग घायल हो गए। और सड़क पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गया। वैन मालिक किन्नर ने क्षतिपूर्ति को लेकर हंगामा कर दिया।
सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी प्रकाश अपने बाइक से सहजनवां की तरफ जा रहे थे। करीब ढाई बजे सरैया हाईवे कट के करीब पहुंचे तो भीड़ के कारण बाइक की स्पीड कम कर दी।इसी दौरान इसी थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रिया किन्नर वैन से अपने साथियों के साथ क्षेत्र से वापस आ रही थी। ट्रक ने पीछे से वैन में ठोकर मार दिया। इसी दौरान एक कार ने भी वैन में ठोकर मार दिया। जिससे प्रिया किन्नर का साथी ढोलक मास्टर दयाराम निवासी कसैला संतकबीर नगर गाड़ी में बैठे थे। सर में चोट लगने से घायल हो गए।इससे नाराज किन्नरों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसी दौरान रहीमाबाद निवासी प्रकाश भी घायल हो गए।सभी को सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहा कि मामला संज्ञान में है।अभी किसी ने तहरीर नहीं दिया है।















