बैक्टीरिया सक्रिय, आंखों में इंफेक्शन का बढ़ा खतरा बढ़ गया।
संत कबीर नगर। गोरखपुर। आंखों में एलर्जी की समस्या को लेकर पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल व प्राइवेट हॉस्पिटल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। रोजाना से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, शनीवार को 60 मरीज आंख के इंफेक्शन से पीड़ित पहुंच रहे हैं। बारिश में आंख में गंदा पानी और धूल-मिट्टी जाने से कॉर्निया का इंफेक्शनका खतरा बढ़ जाता है।
जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि इस इंफेक्शन से बचने के लिए लोगों को आंखों को गंदे पानी और धूल-मिट्टी से बचाने की कोशिश करनी चाहिए। घर में एक सदस्य को होने पर लापरवाही बरतने पर सभी को हो सकता है।
इन बातों का रखें ख्याल
आंखों को गंदे हाथों से न छुएं। आसपास किसी को आई फ्लू की आशंका लगे तो आंखों को साफ पानी से धोएं और ठंडे पानी से सिकाई करें। अगर किसी को घर में आई पलू की दवा डालते हैं तो उसके बाद अपने हाथों को साबुन से धोएं। आंखों में लाली, जलन व खुजली होने पर चिकित्सक की सलाह लें, खुद द से दवा न डालें। दूसरे दूसरे की तौलिये का इस्तेमाल न करें। चिकित्सक से सलाह लें।















