खराब हुई सड़कों को पीडब्ल्यूडी कराएगा दुरुस्त पढ़िए पूरी खबर।

खराब हुई सड़कों को पीडब्ल्यूडी कराएगा दुरुस्त पढ़िए पूरी खबर।

गोरखपुर। बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लोक निर्माण विभाग जल्द ही दुरुस्त कराएगा। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर के अलावा पांच ब्लॉकों पिपराइच, जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज, चरगांवा और खोराबार की सड़कों की पैंचिंग के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। चार सितंबर की दोपहर 12 बजे तक निविदा जमा होगी और इसी दिन दोपहर 12:30 बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी। ये सभी काम पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से कराया जाएगा।

संभावना है कि जल्द ही दूसरे खंडों की ओर से भी सड़कों की मरम्मत का काम शुरु करा दिया जाएगा।

शहर के अलावा पांच ब्लॉकों की सड़कों की पैचिंग के लिए टेंडर भी निकाला बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कुछ सड़कों पर तो गड्ढे दुर्घटना की वजह बन रहे है।

उधर नगर निगम ने भी शहर की अपनी सड़कों की मरम्मत की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने पिछले सप्ताह अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर गणेशोत्सव शुरु होने पहले निगम की सभी सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिए हैं। इस बीच बारिश से खराब हुई सड़कों को दुरुस कराने की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी ने भी शुरू कर दी है।

Previous articleपुलिस की जीप पलटी महिला सिपाही की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल।
Next articleएसएसपी ने चार क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here