छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कर जांच कर रहे पुलिस।
गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती साथी युवक के साथ घघसरा कुछ काम से आयी थी।काम निपटाकर भरपही के रास्ते घर जा रही थी कि सीहापार हाइवे पर एक बाइक पर तीन युवक पहुचें छेङखानी करने लगे।किसी तरह आगें बढने पीछा करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगें।युवती ने विरोध किया तो भीटी रावत चौराहें पर रोककर युवती व साथ जा रहें युवक को हेलमेट व लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया बसिया निवासी अभिषेक विश्वकर्मा व दो अज्ञात पर केस दर्ज जांच पड़ताल की जा रही है।















