शोहदो से तंग बेटियां, थानो मे ख़डी धूल फाक रही शेरनिया।
गोरखपुर। सहजनवा / सहजनवा एरीया के गीडा सर्किल के तीनो थाने सहजनवा, गीड़ा और हरपुर मे शोहदो का आंतक काफी बढ़ गया है.छात्रओ से लेकर महिलाये तक कोई सुरक्षित नहीं है. बेखौफ शोहदे स्कुल से लेकर घरों तक पहुंच कर छेड़खानी कर धमका भी रहे है.जबकि छात्राओ और महिलाओ को सुरक्षा देने के लिए हर थानो पर शेरनी दस्ता का गठन किया गया है.जों सिर्फ कागजो तक सिमट कर रह गया.इस दस्ते को मिली गाड़िया थाने मे ख़डी धूल फाक रही है.महिलाओ की सुरक्षा के लिए बना शेरनी दस्ता सिथिल होने से शोहदे बेलगाम हो गए है. जबकी इस दस्ता मे एक पुरुष दरोगा और दो महिला आरक्षि की तैनाती की गई है.
चौराहे पर नहीं दिखती शेरनी दस्ता
शासन ने महिलाओ और छात्रों की सुरक्षा और छेड़खानी की घटना को रोकने के लिए शेरनी दस्ता का गठन किया गया.इनका काम चौराहे पर स्कूलों के आस -पास भ्रमण कर शोvदो पर नकेल कसना था.शुरू मे कवायत नजर आई लेकिन धीरे धीर सुस्त हो गई. जिससे शोहदे बेलगाम हो गए.सहजनवा एरिया के तीनो थाने सहजनवा, गीडा और हरपुर मे आये दिन स्कुल जा रही छात्राएं या सड़क पर निकल रही महिलाओ से छेड़खानी की घटनाये आम हो गई है.
हाल मे हुई घटनाये
केस 1= सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल के पास 25अगस्त की शाम को अपने दोस्त के साथ जा रही युवती को बाइक सवार तीन शोहदो ने छेड़खानी करने लगे. बिरोध करने पर शोहदो ने रास्ते मे रोककर युवती और उसके दोस्त को हेलमेट से मार कर घायल कर दिया. जिसका एक निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है.
केस 2=सहजनवा थाना क्षेत्र के एक महाबिद्यालय की छात्रा से 16अगस्त को स्कुल जाते समय शोहदो ने छेड़खानी करते हुए दुपट्टा खींचने लगे .बिरोध करने पर पीटने लगा और तेजाब फेकने की धमकी देने लगा.घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.
केस 3=हरपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता 16अगस्त की शाम को रसुलापुर चौराहे के पास सब्जी खरीदने जा रही थी. इसी बिच शोहदो ने मोबाईल नंबर मांगते हुए छेड़छाड़ करने लगे.
केस 4=गीड़ा थाना क्षेत्र के एक युवती के साथ 27अप्रैल को शोहदो ने छेड़छाड़ करने लगे.
कोट –
तीनो थाने पर शेरनी दस्ता की तैनाती है.चौराहे से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर शेरनी दस्ता को भ्रमण करना रहता है. शेरनी दस्ता के लिए मिली कुछ गाड़िया खराब थी. उन्हें ठीक कराने के लिए बोला गया है.
प्रशाली गंगवार सीओ गीडा















