युवक को पीटकर मार डाला।
मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। खोराबार थानाक्षेत्र के भैसहां फोरलेन के पास एक युवक की पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घायल युवक की रविवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवक को पीटने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। खोराबार थानाक्षेत्र के भैसहां बगहिया निवासी शमशाद अली (19) को शुक्रवार की दोपहर में भैसहां फोरलेन के पास कुछ युवकों ने शमशाद को बुरी तरह से पीट दिया। घायल शमशाद की मेडिकल कॉलेज में रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित भैसहां बगहिया निवासी जाहिद अली, अकलोहिया निवासी इमरान अली, पटपर निवासी जमीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।















