बस्ती/बस्ती बुधवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाए हुए थे। इस बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं मंगलवार को धूप खिलने की वजह से बुधवार को बारिश की उम्मीद नहीं थी।बारिश से सुहाना हुआ मौसम
हालांकि, इस बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, दिन शुरू होने के साथ ही कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। आसमान में गरज के साथ काले बादल मंडरा रहे हैं। मौसम व इस बदले मिजाज से मई की शुरूआत में फरवरी का एहसास हो रहा है। क्योंकि, चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी तरह राहत मिल गई।शहरी इलाकों में बच्चे जवान सभी बारिश का आनंद लेते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में भी लोग खुद को रोक न सके और बारिश का मजा लिया।















