पत्रकार समाज का दर्पण होता है- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
गोरखपुर । सहजनवा।
पत्रकार समाज का दर्पण होता है।पत्रकार को हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। क्योंकि एक सच्चा पत्रकार ही देश समाज के हित के लिए काम करता है। इसलिए पत्रकार की लेखनी सच्ची होनी चाहिए। आज के दौर में सोशल मीडीया पर बहुत ही भ्रामक खबर डाली जाती है,जो तुरन्त वायरल हो जाती है। इसलिए पत्रकार हमेशा खबरों की पुष्टि करके ही सोशल मीडिया पर डालनी चाहिए।आपातकालीन में वह दौर पत्रकारिका के लिए काफी मुश्किल रहा है। जब पत्रकार कोई स्वतंत्र नहीं था। लेकिन आज के दौर में कुछ सुधार हुआ है।पत्रकार अपने लेखनी में सीमीत शब्द में अपनी बातों रखकर लोगों तक पहुंचाते है। यह बातें हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल ने सहजनवा स्थित एक मैरेज लान में पूर्वाचल पत्रकार एसोसिएशन पीपीए के राष्ट्रीय अधिवेशन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में एमएलसी डा.धर्मेंद्र सिंह ने कहा पत्रकार देश के चौथे स्तंभ होते है।पत्रकार को हमेशा स्वतंत्र पत्रकारिता करनी चाहिए। समाज के अच्छाई बुराई की सरकार शासन तक पहुचाने का काम है। जिसपर कमीयों में सुधार हो और अच्छाई का अच्छा संदेश पहुचें। देश आजादी में भी कलम के सिपाहियों की अहम भूमिका रहीं। जो पत्रकारिता के लिए अपनी आहुति भी दिया। देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता आमजन मानस की आवाज है। संगठन के मजबुत होने पर हर पत्रकार मजबुत होगा। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार को भी पत्रकारों के हित के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।जिससे उनका भी मनोबल बढे जिससे वह और उर्जा के बेबाक पत्रकारिता कर सके। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मीडिया की उपयोगिता बढ़ गई क्योंकि सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों को लोग प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए हकीकत जानने की कोशिश करते है। वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी ने कहा कि छोटी छोटी सूचना भी महत्वपूर्ण होती है और यही एक बड़ी खबर भी बनती है। संगठन पर संयोजक जेपी गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इस दौरान करीब दो दर्जन पत्रकारों को स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा. मंगल प्रसाद शुक्ला और संचालन दिनेश शुक्ला ने किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व विधायक जीएम सिंह, ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, पाली ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, रत्नेश कुमार पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दुबे, नरेंद्र सिंह, चैंबर आफ इंड्रस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, मेजर साकेत, आत्मा नंद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, सपा जिला महासचिव रामनाथ यादव, मनोज जायसवाल, गिरीश यादव, एसपी सिंह, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।















