सड़क पर लगाया विवादित पोस्टर, छात्र नेताओं पर केस दर्ज
यूनिवर्सिटी चौराहे के पास लगाया गया पोस्टर।
गोरखपुर। शहर में विभिन्न चौराहों पर यूनिपोल पर लगे विवादित पोस्टर बृहस्पतिवार को चर्चा का विषय बन गए। छात्र नेताओं के नाम के साथ ही उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में घमंड टूटने की बधाई लिखा हुआ था। यह पोस्टर थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया।
इसके बाद कई जगहों से प्रतिक्रिया भी आने लगी। पोस्टर पर समाजसेवक यशवर्धन मिश्रा और विश्वविद्यालय छात्र नेता गौतम यादव का नाम लिखा है। इनके • खिलाफ देर शाम तहरीर मिलने के व बाद कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है।
असुरन चौक, विश्वविद्यालय चौक और पैडलेगंज में बड़े-बड़े विवादित होर्डिंग लगाए गए। सभी यूनिपोल को नगर निगर से टेंडर के दौरान पाने वाली संस्था ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि पैडलेगंज चौराहे पर यश वर्धन मिश्रा एवं गौतम यादव द्वारा जबरजस्ती विवादित बैनर पोस्टर लगा दिया गया है, जिससे जनमानस में रोष है। न तहरीर मिलने के बाद होर्डिंग लगाने वाले मजदूर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं नामजद दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापा मार रही है। एसपी सिटी
शहर में लगा विवादित पोस्टर दिनभर होता रहा वायरल
कैंट थाने में दो आरोपियों पर दर्ज किया गया केस
विवादित पोस्टर के पीछे किसका हाथ ?
गोरखपुर। शहर में छात्रनेता और समाजसेवी के नाम पर लगा विवादित पोस्टर बृहस्पतिवार को खूब चर्चा में रहा। पोस्टर में जिस तरह के शब्दों का चयन किया गया और जिस तरह से उसकी प्रस्तुति की गई थी, उसे देखते हुए यह स्वीकार करना मुश्किल है कि यह केवल छात्रनेताओं द्वारा ही तैयार किया गया होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्ताधारी पार्टी के लिए विपक्ष के लोग जिस टोन में व्यंग्य कर रहे हैं, पोस्टर की भाषा भी उसी टोन की है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पोस्टर को तैयार करने वाले पर्दे के पीछे हैं और छात्रनेताओं का नाम आगे कर दिया गया है। पुलिस इन तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पोस्टर तैयार करने वाले सभी लोगों के नाम सामने आ जाएंगे।
कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।















