अवैध बाहनों के विरुद्ध चला अभियान, 8 वाहनो का हुआ चालान उजाला 24*7 का असर।

अवैध बाहनों के विरुद्ध चला अभियान, 8वाहनो का हुआ चालान
उजाला 24*7 का असर।

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द अबैध रुप से चल रहे वाहनों के विरुद्ध रेलवे पुलिस ने अभियान चला कर कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार को चौकी इंचार्ज रेलवे के जरिए चलाए गए अभियान में आठ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
2 दिन पहले उजाला 24*7 ने अपनी साईट पर गोरखपुर में नहीं रुक रहा है अबैध तरीके से प्राइवेट वाहन खड़ा कर सवारी भरना शीर्षक से समाचार प्रसारित किया था।
खबर संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का शख्त निर्देश दिया। रेलवे चौकी प्रभारी महेश चौबे ने बताया अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं वाहनों के विरुद्ध अभियान चला कर आठ वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द किसी भी कीमत पर अवैध वाहन चलने नहीं पाएंगे।

Previous articleसांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी हुए सम्मानित।
Next articleअनैतिक देह व्यापार में लिप्त रेस्टोरेंट संचालक सहित छः को भेजा जेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here