बदायूं में अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ एसएसपी अंकिता शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

बदायूं में अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ

एसएसपी अंकिता शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

बदायूं। जनपद में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए सोमवार को चित्रांश नगर में नवनिर्मित साइबर क्राइम पुलिस थाने का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर थाने का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध पुलिस के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। नए साइबर क्राइम थाने के माध्यम से ऑनलाइन अपराधों की जांच में तेजी आएगी और पीड़ितों की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करने में मदद मिलेगी। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर डिजिटल सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

तकनीकी संसाधनों से लैस होगा थाना

नवनिर्मित साइबर थाना आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित है। यहां ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, ब्लैकमेलिंग और डेटा चोरी जैसे मामलों की जांच की जाएगी। इसके लिए तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई है। अब साइबर अपराध से पीड़ित लोग सीधे थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

थाना राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा। इससे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों पर समय से कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।

पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह सहित साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleबेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृशक्ति की आराधना महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन, अपने हाथों से भोजन परोसकर दिया उपहार और दक्षिणा
Next articleदुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया शहर का भ्रमण पंडालों की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here