गोरखपुर में तीन राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले अरुण कुमार एस को कैंट सीओ, कीर्ति निधि आनंद को यातायात और मनीष शर्मा को मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी

गोरखपुर में तीन राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

अरुण कुमार एस को कैंट सीओ, कीर्ति निधि आनंद को यातायात और मनीष शर्मा को मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी

गोरखपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर तीन राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अरुण कुमार एस बने कैंट सीओ

आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार एस को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स/भवन/क्राइम के साथ क्षेत्राधिकारी कैंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कीर्ति निधि आनंद को यातायात की कमान

अब तक क्षेत्राधिकारी कैंट की जिम्मेदारी संभाल रहीं कीर्ति निधि आनंद को क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया गया है। उनके नए दायित्व में यातायात व्यवस्था की निगरानी और संबंधित पुलिस कार्यों का पर्यवेक्षण शामिल होगा।

मनीष शर्मा को मंदिर सुरक्षा

क्षेत्राधिकारी यातायात के पद पर तैनात मनीष शर्मा को क्षेत्राधिकारी श्री गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। आदेश के बाद तीनों अधिकारी अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।

Previous articleनवागत डीएम अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Next articleमुख्यमंत्री योगी ने दो पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना विवेकाधीन कोष से दोनों परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here