ओएसडी प्रखर वर्मा के आवास पहुंचे सीएम, मुंडन समारोह में दिया आशीर्वाद
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम बेतियाहाता स्थित अपने ओएसडी प्रखर वर्मा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पुत्र के मांगलिक मुंडन समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सीधे वर्मा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और परिवारजनों से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने प्रखर वर्मा के पुत्र दक्षित को आशीर्वाद देते हुए उपहार प्रदान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ आत्मीय संवाद किया और बालक के साथ स्नेहपूर्वक समय बिताया।
इस अवसर पर प्रखर वर्मा, स्वाति श्रीवास्तव सहित परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह और महेंद्रपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
















