ई-रिक्शा में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 39,000 रुपये और दस्तावेज बरामद 

ई-रिक्शा में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 39,000 रुपये और दस्तावेज बरामद 

गोरखपुर। एसएसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नखास चौकी प्रभारी विवेक कुमार चतुर्वेदी ने अपनी टीम के साथ दो शातिर चोरों, अवधेश कुमार उर्फ गुड्डू और देवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके कब्जे से चोरी के 39,000 रुपये नकद, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। 

घटना 29 सितंबर की है, जब महाराजगंज के निवासी ओमप्रकाश पटेल अपनी पत्नी के साथ रेती चौक, शहमारूफ के पास बाजार करने ई-रिक्शा से जा रहे थे। इस दौरान इन दोनों चोरों ने चालाकी से उनके बैग से 39,000 रुपये नकद और दस्तावेज चुरा लिए। पीड़ित को शहमारूफ पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी को जांच सौंपी। विवेक ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से चोरों की पहचान कर उन्हें इलाहीबाग बंधे के पास से धर दबोचा। पूछताछ में चोरी का माल बरामद हुआ। अवधेश उर्फ गुड्डू, जाटेपुर उत्तरी, थाना गोरखनाथ का निवासी, पर पहले से पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके साथी देवा का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला।

 दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी के साथ कांस्टेबल रंजीत सोनी, मनोज कुमार, अंकित कुमार, ब्रह्मानंद कुमार और अभिषेक मिश्रा शामिल रहे। इस कार्रवाई से व्यापारियों और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। यह अभियान शहर में अपराध पर लगाम कसने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Previous articleमिशन शक्ति: डीआईजी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
Next articleविजयदशमी पर्व व सीएम जुलूस की तैयारियां जोरों पर: नगर आयुक्त ने लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here