जिला कारागार से प्रभात फेरी: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिखेरा देशभक्ति का रंग।
गोरखपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2025 को जिला कारागार, गोरखपुर से सुबह 7 बजे कारागार प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। यह फेरी जिला कारागार के मुख्य द्वार से शुरू होकर पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्मृति द्वार तक गई और पुनः कारागार के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।
जेल अधीक्षक डी.के. पाण्डेय और जेलरों ने तिरंगा थामकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद करना और समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करना था।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक डी.के. पाण्डेय, वरिष्ठ परामर्शदाता विनय राय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्णकुमारी, अमिता श्रीवास्तव, कारागार शिक्षक राजीव चौरसिया, फार्मासिस्ट और अन्य कारागार कर्मी शामिल रहे। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बढ़ाने और कारागार प्रशासन की ओर से देशभक्ति के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने में महत्वपूर्ण रहा।















