बाबा धाम से लौट रही अर्टिगा मिट्टी लदी ट्राली से टकराई, 4 की मौत, 2 घायल।

बाबा धाम से लौट रही अर्टिगा मिट्टी लदी ट्राली से टकराई, 4 की मौत, 2 घायल।

 

कुशीनगर। रविवार,  की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाबा धाम से वापस लौट रही मारुति अर्टिगा गाड़ी बगही कुटी के समीप अनियंत्रित होकर मिट्टी से लदी ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि अर्टिगा में सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में शामिल लोगों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन अर्टिगा सिद्धार्थनगर की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी है, जिसमें वाहन की रफ्तार और चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, स्थानीय विधायक पीएन पाठक भी घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।क्षेत्र में इस हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है।

 जानकारी अपडेट की जाएंगे 

Previous articleकांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा, मण्डलायुक्त और डीआईजी ने किया भदेश्वरनाथ मंदिर का दौरा
Next articleपुलिस मुठभेड़ में मास्टरमाइंड मोहर्रम पकड़ा, दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here