डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनीं 287 शिकायतें, 35 का तत्काल निस्तारण; सावन के लिए घाटों की तैयारियाँ तेज।

 डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनीं 287 शिकायतें, 35 का तत्काल निस्तारण; सावन के लिए घाटों की तैयारियाँ तेज।

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने लालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनता की समस्याएँ सुनीं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य, राजस्व, राशन और सिंचाई से जुड़ी कुल 287 शिकायतें जिले की विभिन्न तहसीलों में दर्ज की गईं, जिनमें से 35 का मौके पर निस्तारण किया गया। 

लालगंज में 85 शिकायतें आईं, जिनमें से 9 (राजस्व: 36, पुलिस: 23, विकास: 9, समाज कल्याण: 1, अन्य: 16) का तत्काल समाधान हुआ। सदर तहसील में 90 मामलों में 11, महाराजगंज में 36 में 6, ऊँचाहार में 36 में 3, डलमऊ में 41 में 7 और सलोन में 89 में 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि भूमि विवाद और राजस्व मामलों में संयुक्त टीम बनाकर निष्पक्ष जाँच की जाए और दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई हो।

तहसील दिवस के बाद डीएम और एसपी ने सावन मास और कावड़ यात्रा की तैयारियों के लिए गेगासो गंगा घाट और बालेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। डीएम ने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, शौचालय, पार्किंग और कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलस्तर की निगरानी पर भी जोर दिया। एसपी ने बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा उपकरण और व्यवस्थित पार्किंग की तैयारी करने को कहा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Previous articleअमरुद बाग में रातोंरात धधकी शराब भट्टियाँ, आबकारी विभाग की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप।
Next articleतहसील दिवस: 122 शिकायतें, 22 का त्वरित निस्तारण, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here