एसएसपी ने जुलूसों में शांति बनाए रखने के दिए निर्देश।
गोरखपुर: बुधवार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने मोहर्रम पर्व के दौरान शांति बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जुलूसों में कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और इन्हें केवल परंपरागत रूटों पर ही निकाला जाए। जुलूसों में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री का प्रयोग करने से मना किया गया, साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन के सहयोग से जुलूस संपन्न करने की अपील की गई।
एसएसपी ने जोर देकर कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। यदि असामाजिक तत्व कोई समस्या पैदा करें, तो जिम्मेदार व्यक्ति तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह कदम मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की दिशा में उठाया गया है।















