उपनिरीक्षक ने लौटाया फरियादी का गिरा पर्स।

 उपनिरीक्षक ने लौटाया फरियादी का गिरा पर्स।

 

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दर्शन प्रभारी उपनिरीक्षक जय शंकर दुबे ने मानवता की मिसाल पेश की। खोराबार रानीडीहा निवासी संजीव कुमार कसौधन का पर्स पुलिस कार्यालय के बाहर गिर गया था। पर्स में 5000 रुपये नकद, एटीएम, आधार और पैन कार्ड थे। उपनिरीक्षक दुबे ने तत्परता दिखाते हुए प्रार्थना पत्र के मोबाइल नंबर से संपर्क कर पर्स संजीव को सम्मानपूर्वक लौटा दिया। इस कार्य की सराहना से पुलिस ऑफिस के जवान गौरवान्वित हुए। संजीव ने गोरखपुर पुलिस की ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहा कि सभी पुलिसवालों को इसी तरह अपने दायित्व निभाने चाहिए, ताकि जनता का भरोसा बना रहे।

Previous articleIPS अफसरों की नई नियुक्तियां: मीणा, पांडे और रावत को बड़े पद।
Next articleसीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: बकरीद, वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here