प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

गोरखपुर,

गुरुवार गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में चिउटहा पुल के पास गुरुवार सुबह 24 वर्षीय विश्वनाथ सिंह और नीतू की अर्धनग्न अवस्था में लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवती के पास सल्फास की शीशी और अन्य सामान मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का संदेह है।

जंगल कौड़िया के पास दोनों शव 100 मीटर की दूरी पर मिले। विश्वनाथ (बजहा, कैंपियरगंज) केवल अंडरवियर और तौलिया में था, पास में उसकी जींस और बेल्ट थी। नीतू (कुंजलगढ़, कैंपियरगंज) के पास हैंडबैग, दुपट्टा, और पानी की बोतलें मिलीं। दोनों के बीच एक एक्टिवा स्कूटर और चाबी भी बरामद हुई। आधार और पैन कार्ड से उनकी पहचान हुई। 

मृतक के भाई बृजेश सिंह ने बताया कि विश्वनाथ और नीतू चार साल से प्रेम संबंध में थे। नीतू की शादी होकर तलाक हो चुका था, और वह गोरखपुर में रहती थी। विश्वनाथ दिल्ली के एक अस्पताल में काम करता था और हाल में आत्महत्या की धमकी दे रहा था। बुधवार को नीतू के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।

एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शवों पर हल्के खरोंच के निशान थे और सल्फास की शीशी मिलने से आत्महत्या की आशंका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Previous articleडीएम-एसपी ने गंगा एक्सप्रेसवे कार्यों का लिया जायजा, तेजी लाने के निर्देश
Next articleसामूहिक विवाह योजना में अब ₹1 लाख, वृद्ध पेंशन फायदे बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here