युवाओं के लिए सुनहरा मौका: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू

 युवाओं के लिए सुनहरा मौका: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू

 रायबरेली में “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” योजना की शुरुआत हो चुकी है, जो युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर दे रही है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि यह योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायबरेली के लिए 2200 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। 

योजना के तहत उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त, कोलेटरल-मुक्त ऋण उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, परियोजना लागत का 10% मार्जिन मनी सब्सिडी, डिजिटल लेनदेन पर प्रति ट्रांजैक्शन 1 रुपये (अधिकतम 2000 रुपये प्रतिवर्ष) का अनुदान, और सीजीटीएमएसई कवरेज के लिए राज्य सरकार द्वारा धनराशि वहन की जाएगी। 

पात्रता: आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी, 21-40 वर्ष आयु, न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण (इंटरमीडियट को प्राथमिकता) होना चाहिए। आवेदक के पास विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी, कौशल विकास मिशन या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रमाण-पत्र/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। पूर्व में केंद्र/राज्य सरकार की किसी अन्य ऋण या सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो। अंशदान सामान्य वर्ग के लिए 15%, अ.पि.व. के लिए 12.5%, और अ.जा./अ.ज.जा./दिव्यांग के लिए 10% है। 

उपायुक्त ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक युवा कार्यदिवसों में जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र, रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं। यह योजना युवाओं के लिए अपने सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर है।

Previous articleबाढ़ और जाम से मुक्ति, सीएम योगी ने शुरू किया 700 करोड़ का फोरलेन प्रोजेक्ट
Next articleडीएम के नेतृत्व में रायबरेली में सड़क सुरक्षा पर जोर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here