डीएम ने रोहनिया में छात्रावास निर्माण का लिया जायजा।

डीएम ने रोहनिया में छात्रावास निर्माण का लिया जायजा।

 

रायबरेली: शनिवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रोहनिया में निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक और बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा का आकलन किया।

अधिशासी अभियंता आर.ई.एस. प्रभात नारायण तिवारी ने बताया कि 4.17 करोड़ रुपये की इस परियोजना में एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल ब्लॉक शामिल हैं। एकेडमिक ब्लॉक में 4 क्लासरूम, 3 लैब, 1 स्टाफ रूम और 2 अन्य कमरे होंगे, जबकि हॉस्टल ब्लॉक में जी+1 बिल्डिंग में 26 कमरे, 4 टॉयलेट ब्लॉक और 1 डायनिंग हॉल प्रस्तावित हैं। वर्तमान में 35% कार्य पूरा हो चुका है, और परियोजना को दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मानकों के अनुरूप कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने की हिदायत दी। डीएम ने जोर दिया कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शीवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, 46 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर समाधान
Next articleआईएमए प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here