सूर्या में टॉपर्स की धूम, पुरस्कारों की बौछार के साथ नए सत्र की शानदार शुरुआत।
संतकबीरनगर के प्रतिष्ठित सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, खलीलाबाद में 20 मार्च को टॉपर छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। इस दिन पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के साथ-साथ नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा भी होगी। 2 अप्रैल से सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षाएं शुरू होंगी। 11 वीं में दाखिला लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को इस साल भी मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने तैयारियों का जायजा लिया। प्राचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक रिपोर्टिंग के दौरान अभिभावक बच्चों के रिजल्ट ले सकेंगे और टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन अभी जारी है, जो छात्र-छात्राएं अब तक पंजीकरण नहीं करा सके, वे विद्यालय पहुंचकर प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।















