महिला शक्ति का सम्मान, सशक्तिकरण की नई पहचान। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संतकबीर नगर के कलेक्ट सभागार में एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।  

महिला शक्ति का सम्मान, सशक्तिकरण की नई पहचान।

संतकबीरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संतकबीर नगर के कलेक्ट सभागार में एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।  

राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पुलिस विभाग, जिला उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन, चिकित्सा, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज, और  विभाग आदि क्षेत्रों से से जुड़ी महिलाओं ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पाई। बेस्ट स्टॉल लगाने वाली महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  

विधायक गणेश चौहान ने इस अवसर पर सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कार्यक्रम की सराहना की। वहीं, विधायक अनिल त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अपने विचार साझा किए। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं जैसे सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है, और प्रशासन इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन इसके लिए जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है।”  

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “पुलिस आपके सहयोग के लिए हर पल तैयार है। जनपद में अपराध पर नजर रखते हुए इसे कम करने का प्रयास जारी है। आज पुलिस भर्तियों में भी महिलाएं आगे आ रही हैं, जो देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।” उन्होंने महिलाओं के हर क्षेत्र में बढ़ते योगदान की सराहना की।  

इस समारोह में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन महिलाओं की प्रगति और सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया। 

Previous articleडॉ. बर्मन की टीम ने घंटे में की जटिल सर्जरी, ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ। पिपराईच रोड स्थित कमला अस्पताल, पादरी बाजार में एक चिकित्सा टीम ने एक और चमत्कारिक सफलता हासिल की है। डॉ. एम.डी. बर्मन और उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक जटिल सर्जरी को मात्र चंद घंटे में सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसके बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया।
Next articleहोली के रंगों में खिली महिला उद्यमिता की शक्ति रंगोत्सव में नारी सशक्तिकरण की अनुपम झलक बस्ती, : रंगों के त्योहार होली और महिला दिवस के खास अवसर पर आज जगदीश भवन, पुरानानंद खाना में रंगोत्सव समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एडियम कीर्ति प्रकाश जी ने अपने परिवार संग रिबन काटकर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here