महिला से गैंगरेप और लूटपाट के आरोप में पांच नामजद समेत आठ पर केस दर्ज।
-23 मई 2024 को दुधारा क्षेत्र की पीड़िता कोतवाली क्षेत्र में जा रही थी मायके
-मायके पहुंचाने के बहाने महिला को ई-रिक्शा चालक जंगल में ले गया
-महिला से आरोपियों ने लूटे जेवरात और की हैवानियत
-केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
————————————–
संतकबीरनगर
सात माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से हुए गैंगरेप और लूटपाट के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम केस दर्ज किया। नामजद आरोपियों में एक कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र और चार बखिरा क्षेत्र के एक ही गांव के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दुधारा क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला का कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में मायका है। 23 मई 2024 को महिला अपने मायके जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पहुंची। जहां उसे कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक ई-रिक्शा चालक मिला। आरोप है कि रिक्शा चालक ने उसे मायके पहुंचाने की बात कह कर वाहन में बैठा लिया और रोकने-टोकने के बावजूद बघौली की तरफ लेकर चला गया। सुनसान स्थान पर वाहन रोक दिया। वहां 4-5 लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि लोग उसका मोबाइल, सोने की टप्स, मंगलसूत्र छीन लिए। आरोप है कि आगे जंगल में ले जाकर सभी उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसके गुहार पर कुछ चरवाहे जब तक पहुंचे, तब तक मोबाइल फेंक कर आरोपी भाग गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी। आरोपी चालक के बयान पर तीन लोगों का नाम बताया, जो बखिरा क्षेत्र के निवासी हैं। अज्ञात तीन आरोपियों का पता नहीं चला है। देखने पर उन आरोपियों की पहचान कर सकती है। आरोप है कि 29 मई 2024 को बुलाकर एक आरोपी ने धमकी दी और जबरन सादे कागज पर निशानी अंगूठा करा लिया।
कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि पांच नामजद आरोपी और तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती, गैंगरेप, मारपीट, जानमाल की धमकी आदि का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।















